दिल्ली में कितने नाम कटे?
यह बड़ा सवाल है और इसलिए है क्योंकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद जो मसौदा सूची जारी हुई उसमें बताया गया है कि दिल्ली के 47 लाख से कुछ ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे हैं। पहले कुल एक करोड़ 45 लाख 10 हजार से कुछ ज्यादा मतदाता थे। 47 लाख से कुछ ज्यादा नाम कटने के बाद मसौदा सूची में 97 लाख 53 हजार से कुछ ज्यादा वोटर बचे हैं। लेकिन यह असली आंकड़ा नहीं है। असली आंकड़ा कुछ अलग है और यह हैरान करने वाला है कि एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले...