• कांग्रेस पर्सनल लाॅ लाकर शरिया से चलाना चाहती है देश: अमित शाह

    गुना। गुना संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पिपरई में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर फिर से पर्सनल लॉ लाने का वादा किया है। वे मुस्लिम पर्सनल लॉ को लाना चाहते हैं और देश को शरिया से चलाना चाहते हैं। इसके साथ फिर से तीन तलाक को लाना चाहते हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तुष्टीकरण के लिए यह सब करना चाहते...

  • कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की आवाज: कमल नाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता की आवाज बताया है। कमलनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कांग्रेस (Congress) के मेनिफेस्टो में जनता की जरूरतों और सही मुद्दों को जगह दी गई है। यह मेनिफेस्टो देश की असली आवाज है, जिसे राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) के दौरान सुना, समझा और महसूस किया है। Kamal Nath कमल नाथ (Kamal Nath) का कहना है कांग्रेस के पांच न्याय युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और भागीदारी न्याय के माध्यम से हर कमजोर वर्ग...

  • मप्र में कम से कम दस सीटें जीतेगी कांग्रेस: अरुण यादव

    भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव (Arun Yadav) ने कहा है कि इस बार के नतीजे चौंकाने वाले रहेंगे। कांग्रेस मध्य प्रदेश में कम से कम दस सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मोहभंग हो गया है। यह बात लोकसभा चुनाव के मतदान के पहले चरण में भी साफ नजर आई है। कांग्रेस के मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो झूठे वादे किए हैं उन्हें जनता...

  • पीएम मोदी ने राजनीति की संस्कृति और परिभाषा बदली: जेपी नड्डा

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और विकसित भारत बनने के रास्ते पर है। वहीं प्रधानमंत्री ने देश की राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री डाॅ वीरेद्र कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) की शुभकामनाएं और बुंदेलखंड के महापुरुषों को याद करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, वर्तमान में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में...

  • विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान ने दाखिल किया नामांकन

    रायसेन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने रायसेन कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी, चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह (Mahendra Singh), सांसद रमाकांत भार्गव उपस्थित रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रैली निकाली गई, जो बस स्टैंड से शुरू होकर माता मंदिर पहुंची, जहां शिवराज ने पूजा अर्चना की और उसके बाद नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर एक जनसभा भी हुई। Shivraj Singh Chauhan भाजपा (BJP) ने विदिशा संसदीय सीट के वर्तमान सांसद रमाकांत भार्गव (Ramakant Bhargava) का टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार...

  • अमित शाह ने छिंदवाड़ा में राम मंदिर में किए दर्शन

    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रामनवमी के मौके पर बुधवार को यहां के ऐतिहासिक राम मंदिर (Ram Temple) में दर्शन किए। इस प्रवास के दौरान जहां उनका रोड शो हुआ, वहीं उन्होंने पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह बुधवार को रामनवमी के अवसर पर छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। Amit Shah यह ऐतिहासिक और लगभग 400 साल पुराना मंदिर है और इसका शंकराचार्य से करीबी नाता रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री मंगलवार की शाम छिंदवाड़ा पहुंचे...

  • पीएम मोदी और घमंडिया गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबला: अमित शाह

    मंडला। मध्य प्रदेश में मंडला संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste) के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक तरफ नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भाजपा है और दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व में घमंडिया गठबंधन है। जिसका एकमात्र लक्ष्य अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाने का है। वहीं, पीएम मोदी का मकसद गरीब, आदिवासी, दलित वर्ग के साथ हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने का है। Amit Shah Arrogant Alliance पीएम मोदी...

  • ‘शक्ति’ के प्रताप से कांग्रेस के नेता अपने ही घरों में घिरे: मोहन यादव

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष की बधाई दी और नारी शक्ति के कांग्रेस (Congress) के नजरिए पर तंज कसते हुए कहा कि यह 'शक्ति' का ही प्रताप है कि कांग्रेस के नेता अपने घरों में ही घिर गए हैं। पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शक्ति का जिक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की थी और उस पर भाजपा हमलावर हो गई थी। Mohan Yadav मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि शक्ति का प्रताप...

  • दमोह के पूर्व और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल

    भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में दल-बदल का सिलसिला जारी है। चुनावी मौसम में कांग्रेस (Congress) के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। दमोह जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। Vishnu Dutt Sharma Join BJP भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma), मंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, हटा जनपद अध्यक्ष...

  • मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री बुधवार को भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू का नामांकन भरवाने छिंदवाड़ा पहुंचे थे। Kamal Nath एक जनसभा में उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि छिंदवाड़ा "इसका या उसका गढ़ है", तो यह किसी का गढ़ नहीं, गड़बड़ है। पिछली बार ही थोड़ी सी कसर रह गई। जहां 20 लाख वोटर हों और...

  • ट्रेन में सफर करके प्रचार के लिए पहुंचे शिवराज

    विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज क्षेत्र में प्रचार के लिए ट्रेन से यात्रा करके गंजबासौदा पहुंचे। चौहान भोपाल बिलासपुर ट्रेन के स्लीपर कोच में भोपाल से सवार होकर गंजबासौदा पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी थीं। Shivraj Singh Chauhan रास्ते में जगह जगह लोगों ने श्री चौहान का स्वागत किया और पूर्व मुख्यमंत्री अपने ही अंदाज में लोगों से मिलते रहे। चौहान ने यात्रा से संबंधित फोटो सोशल मीडिया (Social Media) एक्स पर साझा करते हुए लिखा है भोपाल...

  • हर मतदान केंद्र पर 370 नए वोट बढ़ाने का लक्ष्य: विष्णु दत्त शर्मा

    पन्ना। भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और खजुराहो संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार विष्णु दत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने अपने संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों से हर मतदान केंद्र में 370 वोट बढ़ाने का आह्वान किया है। पन्ना में आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, जिला पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा हम सबको प्रत्येक बूथ पर 370 कमल के फूल वोट के रूप में पार्टी में नए जोड़ने हैं। Vishnu Dutt Sharma साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का संदेश घर-घर तक पहुंचना है। भाजपा में कमल का फूल ही प्रत्याशी होता है। खजुराहो...

  • छिंदवाड़ा किसी हालत में नहीं छोडूंगा: कमल नाथ

    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने जबलपुर से चुनाव लड़ाए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं के जवाब में कहा कि छिंदवाड़ा को किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा। कमल नाथ ने सोमवार को संवाददाताओं से उनके जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव (Election) लड़ने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया। Kamal Nath उन्होंने साफ तौर पर कहा, ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैं छिंदवाड़ा किसी भी हालत में नहीं छोडूंगा। राज्य में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं और आने वाले समय...

  • मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे

    भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में मंगलवार को चौथा दिन है। ब्यावरा से शाजापुर पहुंची यात्रा के सामने लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए। राहुल गांधी को इन लोगों ने आलू भी दिए। Rahul Gandhi Modi Slogan राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है और मंगलवार को उसका चौथा दिन है। चौथे दिन यात्रा ब्यावरा से शाजापुर पहुंची। वे अपने वाहन से जब आगे बढ़ रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी और...

  • मप्र को प्रधानमंत्री मोदी ने दी 17,000 करोड़ की सौगात

    भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए गुरुवार सौगातों का दिन रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश‘ कार्यक्रम में लगभग 17 हजार करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को जहां विकास परियोजनाओं की सौगातें दी, वहीं मध्यप्रदेश में साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ किया। Narendra Modi 17000 Crore Project उन्होंने उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में राजधानी के लाल परेड ग्राउंड से राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) जुड़े। प्रधानमंत्री...

  • डिंडोरी में पिकअप पलटने से 14 की मौत

    डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले (Dindori District) में सवारी वाहन के पलटने से 14 लोगों के मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावितों की मदद का ऐलान किया है। गुरुवार सुबह बिछिया थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। Pickup Accident 14 Killed हादसे की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया...

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ

    Kamal Nath :- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री कमलनाथ दो मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे और फिर उसी दिन से यात्रा में शामिल रहेंगे। वे पूरी यात्रा के दौरान छह मार्च तक इसी यात्रा में शामिल रहेंगे। (वार्ता)

  • कमलनाथ को लेकर जारी अटकलबाजी से कांग्रेसी असमंजस में

    Kamal Nath :- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पुत्र छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की भले ही अब भी अटकलबाजियां जारी होंं, मगर कांग्रेस के नेताओं के बयानों ने आम कार्यकर्ता को असमंजस में जरूर डाल दिया है। बीते कुछ दिनों से राज्य की सियासत में एक बार फिर दल बदल की हवा चल रही है और इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं ने कांग्रेस के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं कई नेताओं के आए बयानों ने तो जमीनी स्तर तक...

  • कांग्रेस विधायक सुतली बम की माला पहनकर पहुंचे मध्य प्रदेश विधानसभा

    Ram Kishore Dogne :- मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कांग्रेस आक्रामक है और हरदा के विधायक आर के दोगुने सुतली बम की माला पहनकर विधानसभा परिसर में पहुंच गए। हरदा की मगरधा रोड के करीब स्थित बैरागढ़ में मंगलवार की सुबह पटाखा फैक्ट्री में कई विस्फोट हुए और उसके बाद आग भी लग गई। इस हादसे में लगभग आधा सैकड़ा मकान प्रभावित हुए हैं, वही 11 लोगों की मौत हुई है और डेढ़ सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हरदा के विधायक दोगने हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते...

  • कांग्रेस को मध्य प्रदेश में झटका, जबलपुर महापौर सहित कई नेता भाजपा में शामिल

    Jagat Bahadur Annu :- मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई पार्षदों और पंचायत के पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जबलपुर महापौर जगत बहादुर नगर निगम के पार्षद के अलावा डिंडोरी की जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। राज्य का महाकौशल वह इलाका है जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ...

और लोड करें