प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में बदलाव अनिवार्य होता जा रहा है लेकिन यह कब होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं है। अगर बुधवार यानी 19 जुलाई को फेरबदल नहीं होती है तो वह 15 अगस्त तक के लिए टल जाएगी क्योंकि 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जो 11 अगस्त तक चलेगा। उसके बाद स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां होंगी। चिराग पासवान की एनडीए में वापसी कराई गई है। बताया जा रहा है कि उनकी वापसी के लिए लोकसभा सीटों के तालमेल के अलावा केंद्र में मंत्री बनाए जाने की शर्त भी थी। इसी तरह एकनाथ शिंदे की शिव सेना और अजित पवार की एनसीपी को भी केंद्र में मंत्री पद चाहिए। इसके अलावा भाजपा के संगठन में भी बदलाव हो रहा है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का अध्यक्ष बनाया गया है। वे दोनों पदों पर एक साथ नहीं रह सकते हैं। कुछ और राज्यों में केंद्रीय मंत्रियों को भेजे जाने की चर्चा है। उनकी जगह भी नए मंत्री बनाने होंगे। राज्यों में हटाए गए या हटाए जाने वाले प्रदेश अध्यक्ष मंत्री बनने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। लेकिन किसी को पता नहीं है कि कब फेरबदल होगी।
केबिनट फेरबदल करनी ही होगी!

NI Political Desk
Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.
Related Posts
कांग्रेस और सपा में बढ़ा तनाव
लोकसभा चुनाव के बाद ‘इंडिया’ ब्लॉक की दो सबसे बड़ी पार्टियों, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच जो सद्भाव दिखा था वह एक बार फिर तनाव में बदल गया।
कांग्रेस में क्या सचमुच भगदड़ मचेगी
यह लाख टके का सवाल है कि क्या कांग्रेस पार्टी कई अनेक नेता भाजपा के संपर्क में हैं?
पिनाकी, सुचेता और श्रॉफ परिवार भी शिकार
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जो कॉरपोरेट वॉर चल रहा है, कुछ अन्य लोग भी उसका शिकार हो रहे हैं।
संसद का एजेंडा तो तीन दिसंबर को तय होगा
आमतौर पर सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक होती है क्योंकि उस दिन तक सभी पार्टियों के नेता दिल्ली पहुंच गए होते हैं।
दिल्ली में लगेगी बिरसा मुंडा की मूर्ति
भारतीय जनता पार्टी और मौजूदा केंद्र सरकार की एक खासियत है कि कहीं भी चुनाव हो रहे हों वह दिल्ली से उसे साधने का दांव चल सकती है।
अजय माकन की राज्यसभा पक्की
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन 2014 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद से राज्यसभा की सीट के इंतजार में थे। अब बताया जा रहा है कि अजय माकन का...
अजित पवार के सामने बड़ा संकट
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने अपनी इज्जत और पार्टी दोनों को काफी हद तक बचा लिया है। लोकसभा चुनाव में उनका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी के करीब रहा है।
आजाद से आगे और ओवैसी से पीछे बसपा
delhi election result : बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने इस बार दिल्ली का चुनाव गंभीरता से लड़ा था।
शर्मिला को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस!
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के बहन वाईएस शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। तेलंगाना में उन्होंने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी बना...
उमर के लिए दोहरी समस्या है
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में बहुत भावुक करने वाला भाषण दिया।
दिल्ली में भाजपा से प्रभावी विपक्ष स्वाति मालीवाल
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की मुख्य विपक्षी पार्टी है। विधानसभा में उसके आठ विधायक हैं, उसके पास 36 फीसदी के करीब वोट आधार है
बिहार भाजपा में कई नेता बागी
भाजपा ने मुजफ्फरपुर में उस नेता को टिकट दिया, जिसे पिछली बार अजय निषाद ने चार लाख वोट से हराया था।