विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव देखा गया और बीएसई का सेंसेक्स अंत में सपाट बंद हुआ।
सेंसेक्स आज 163 अंक चढ़कर 77,701.07 अंक पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 77,725 अंक और नीचे 77,446 अंक तक गया। अंत में 3.11 अंक की बढ़त में 77,540.83 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 20.15 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,252 अंक पर रहा। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूत बंद हुए थे।
वृहत बाजार में भी सभी सूचकांक ऊपर बंद हुए। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक में 0.11 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.69 प्रतिशत की तेजी रही।
सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी बैंकिंग और निफ्टी वित्त हरे निशान में रहे। एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मीडिया और रसायन समूहों में गिरावट देखी गयी।
Also Read : यश ने ‘टॉक्सिक’ को बताया बड़ों के लिए फेयरी टेल
सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर ढाई फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ। बीईएल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और टाइटन के शेयरों में भी तेजी रही।
वहीं, ट्रेंट और मारुति सुजुकी के शेयर डेढ़ प्रतिशत फिसल गये। इंडिगो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा टूटे। हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक में भी गिरावट रही।
विदेशों में एशियाई और शुरुआती कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख रहा।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



