सप्ताह के पहले दो दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 66.54 अंक चढ़कर 76,545.21 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 257.98 अंक (0.34 फीसदी) की बढ़त में 76,736.65 अंक पर रहा।
बाजार में इस समय चौतरफा लिवाली चल रही है। एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रियल्टी समूहों में तेजी रही। वहीं, धातु और वित्त समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।
Also Read : महिलाओं के बिना कोई कहानी पूरी नहीं : अदिति राव हैदरी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 31.90 अंक ऊपर 23,897.65 अंक पर खुला। यह 77,70 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,943.45 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर ढाई फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा का दो फीसदी चढ़ गया। टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी फिलहाल एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। बजाज फिनसर्व का शेयर दो प्रतिशत और टेक महिंद्रा का एक प्रतिशत नीचे हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी में भी गिरावट है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



