हमेशा ये माना जाता है कि जो हम अपनी असल जिंदगी में नहीं कर पाते हैं, उसे कल्पनाओं में करने की कोशिश करते हैं। कल्पनाओं में कोई बंदिश नहीं होती, वे स्वतंत्र होती हैं और ऐसी स्वतंत्र कल्पनाओं को नया रूप और रंग देकर किरदार और संवाद में पिरो देने का जज्बा सिर्फ संजय लीला भंसाली के अंदर है।
निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे। आज हम जानते हैं कि छोटी सी चॉल से निकलकर कैसे भंसाली ने अपनी कल्पनाओं के साथ बड़ा साम्राज्य बनाया।
300 स्क्वायर फीट की चॉल में जहां 5 लोगों के बीच सांस लेना भी मुश्किल हो, वहां भंसाली ने फिल्मों की रचना करना शुरू कर दिया था। निर्माता ने ‘देवदास और हम दिल दे चुके सनम’ जैसी सॉफ्ट लेकिन दिल को तड़पा देने वाली फिल्में बनाईं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ये दोनों ही फिल्में उनके असल जीवन का आईना थीं। भंसाली को असल जिंदगी में जो नहीं मिला या बचपन में उन्होंने जो देखा और सहा, उसे ही नई कल्पनाओं का रूप देकर फिल्माया और ये सीन सुपरहिट रहे।
Also Read : वैश्विक सिनेमा में धूम मचाने के लिए फरहान अख्तर तैयार
‘देवदास’ फिल्म में शाहरुख के पिता की मौत का सीन सभी को याद होगा, जब अभिनेता हाथ में दारू की बोतल लेकर अपनी मां के पास बैठकर बड़बड़ाने लगते हैं और कहते हैं, ‘अच्छा आदमी था लेकिन जल्दी चला गया।’ ये सीन उनकी असल जिंदगी से प्रेरित है। निर्माता ने पुराने इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया था कि उनके पिता नशे के आदी थे और वे ऐसे ही लड़खड़ाते हुए घर में आते थे। जब निर्माता की दादी की मौत हुई थी, तब भी उनके पिता नशे की हालत में चलते हुए आए और बॉडी पर गिर गए थे। शाहरुख के साथ सीन डिस्कस करते हुए संजय लीला भंसाली की सारी पुरानी यादें ताजा हो गई थीं।
भंसाली अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। निर्माता पर्दे पर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय, सलमान खान और ऐश्वर्या राय और रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ियों को इंटेंस रोमांस के साथ दिखा चुके हैं। उनकी फिल्मों में हमेशा प्योर रोमांस को दिखाया गया, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि खुद भंसाली असल जिंदगी में किसी के साथ प्यार में पड़ चुके हैं और यही कारण है कि जो रोमांस वे पर्दे पर दिखाते हैं, वो असल जिंदगी और उनकी कल्पनाओं से प्रेरित रहा है, खासकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ में।
निर्देशक ने खुलासा किया था कि उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी थी। उन्होंने कहा था कि “मेरी जिंदगी में हमेशा प्यार की कमी रही और यही वजह है कि मैं पर्दे पर रोमांस को बेहतरीन तरीके से दिखा पाता हूं। मैं वो सभी चीजें फिल्मों में अनुभव करता हूं जो असल जिंदगी में नहीं कर पाता।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


