लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज होने जा रही हैं। और वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस ने फैसला लिया की टीवी चैनल पर एग्जिट पोल पर होने वाली डिबेट में वह हिस्सा नहीं लेंगे। और कांग्रेस के इस फैसले पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुटकी ली हैं।
Amit Shah ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से डिनायल मोड में रही हैं। और पूरे चुनाव में वो प्रचार करती रही कि उन्हें बहुमत मिलेगा। लेकिन वो स्थिति जानते हैं कि आने वाले एग्जिट पोल में उनकी करारी हार होगी। और इसलिए वो मीडिया का सामना नहीं कर सकते और एग्जिट पोल का बायकॉट कर रहे हैं।
Amit Shah ने कहा की एग्जिट पोल काफी समय से होते आ रहे हैं। लेकिन इस बार उन्हें हार का कारण समझ नहीं आ रहा हैं। इसलिए वो बायकॉट कर रहे हैं। और शाह ने कहा कि जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली हैं। तब से कांग्रेस डिनायल मोड में हैं।
Amit Shah ने कहा की कांग्रेस को अपनी प्रचंड हार का पता चल गया हैं। तो अब किस मुंह से मीडिया और जनता को फेस करे? इसलिए कांग्रेस एग्जिट पोल से भाग रही हैं। और मैं कांग्रेस पार्टी से कहना चाहता हूं कि भागो नहीं हार का सामना करके आत्मचिंतन करो।
Amit Shah की ये टिप्पणी कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के बयान के बाद आई हैं। जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी ने एग्जिट पोल की डिबेट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया हैं। और उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि कांग्रेस की नजरों में परिणाम घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगा कर और घमासान में भाग लेकर टीआरपी के खेल का भी कोई औचित्य नहीं हैं।
पवन खेड़ा ने कहा था कि किसी भी बहस का मकसद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता हैं। कांग्रेस 4 जून से डिबेट में फिर से भाग लेगी और बता दें कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार टीवी चैनल पर एक जून से शाम साढ़े 6 बजे के बाद एग्जिट पोल का डेटा और साथ ही उसके नतीजे दिखा सकते हैं।
यह भी पढ़ें :-
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


