राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने गायक छोटू छलिया को हीरे जड़ा कंगन भेंट किया था, जिसके बाद से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।
जदयू नेता नीरज कुमार ने राबड़ी देवी से बिल दिखाने की मांग करते हुए ईडी को पत्र लिखने की बात कही है।
पटना में बात करते हुए जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी ने गायक छोटू छलिया को हीरे का कंगन दिया तो उसकी रसीद कहां है? कहां से खरीदा गया था? जीएसटी नंबर क्या है? क्या इसका बिल उपलब्ध है?
उन्होंने कहा कि इस मामले में वे ईडी को पत्र लिखेंगे और छोटू छलिया से पूछताछ कराने की मांग करेंगे कि कंगन असली हीरे का था या नहीं, उसे क्यों दिया गया और पूरा ब्योरा क्या है।
Also Read : नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का नया अध्याय लिख रही मोदी सरकार: अमित शाह
जदयू नेता नीरज कुमार ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद अपसंस्कृति का पर्याय बन गया है। लालू प्रसाद यादव बीमार हैं, किडनी का इंफेक्शन है, ऐसे में आम लोगों से दूरी बनानी चाहिए, लेकिन वह समारोह में शामिल हो रहे हैं, वह उनका निजी मामला है, हम तो उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर सकते हैं। जहां तक उस कार्यक्रम की बात है तो छोटू छलिया ने खुद कहा कि उसे राबड़ी देवी से हीरे के कंगन मिले हैं। वह गायक कम राजद के समर्पित कार्यकर्ता ज्यादा हैं। कभी राजद ने उन्हें एमएलसी नहीं बनाया, राज्यसभा नहीं भेजा। लेकिन कार्यक्रम में हीरे के कंगन दिए गए हैं तो उसका पूरा ब्योरा राजद को देना चाहिए।
नीरज कुमार ने केरल में निपाह वायरस के नए मामले पर चिंता जताई और कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर देश इस चुनौती का सामना करेगा। उन्होंने कहा कि केरल ही नहीं पूरा देश अलर्ट मोड पर रहेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने बिहार विधान परिषद चुनाव में नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।
नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी के संबोधन पर नीरज कुमार ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में कोरोना जैसी स्थिति देखी गई। दूसरी तरफ पश्चिम एशिया के युद्ध की वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था चकनाचूर हो गई है, लेकिन भारत चट्टान की तरह मजबूत है। केंद्र सरकार की ओर से लोगों को राहत प्रदान की गई है। नीति आयोग की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लिए 20,250 करोड़ रुपए की राशि की मांग की है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


