nayaindia Kamal Nath Announcement: कमलनाथ का ऐलान- जीत गई....
इंडिया ख़बर

कमलनाथ का ऐलान- जीत गई कांग्रेस तो MP में लागू कर देंगे पुरानी पेंशन योजना

ByNI Political,
Share

भोपाल | Kamal Nath Announcement: देश के कई राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनावी तैयारियां और लोगों को लुभाने के लिए कई तरह के वादों की बौछार शुरू कर दी है। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी चुनावी हलचल अब तेज हो चुकी है। इसी सिलसिले में एमपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ी घोषणा का ऐलान भी कर दिया है।

भाजपा ने छीना सरकारी कर्मचारियों का हक
एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से बड़े वादे की घोषणा करते हुए मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि- मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बंद करके सरकारी कर्मचारियों से रिटायरमेंट के बाद जीवन-यापन का हक छीन लिया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही हम फिर से पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे और कर्मचारियों को एक बार फिर से सम्मान का जीवन देंगे। कमलनाथ के इस ऐलान के बाद से दूसरी पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Kamal Nath
Tiwtter – ANI

चुनाव में रहती है कर्मचारियों की अहम भूमिका
ऐसे में माना जा रहा है कि, एमपी के सत्ता परिवर्तन में यहां के सरकारी कर्मचारी अहम रोल निभाते रहे हैं। कांग्रेस के इस बयान के बाद अगर अब भाजपा ने शीघ्र ही जनता के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो भाजपा सरकार को विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

अब भाजपा को भी छोड़ना होगा बड़ा हथियार
Kamal Nath Announcement: वर्तमान भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कमलनाथ ने एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है। अब देखना ये होगा कि भाजपा सरकार इस चुनौती का किस हथियार से सामना करती है ताकि, उसकी सत्ता मौजूदा समय की तरह आगे भी बनी रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें