कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। कांग्रेस (Congress) की, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) हरियाणा चरण के तहत सोमवार को सुबह यहां खानपुर कोलियान (Khanpur Kolian) से आगे बढ़ी जिसमें सिर्फ महिला पदयात्री (women marchers) हिस्सा ले रही हैं। यात्रा ने रविवार को करनाल से कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने कहा कि सोमवार को होने वाली यात्रा में सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी। पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर और रक्षा सेवाओं के कई सेवानिवृत्त शीर्ष अधिकारी रविवार को यहां यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा के हरियाणा चरण के दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
कुरुक्षेत्र जिले में यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पैदल मार्च शाम को अंबाला जिले में प्रवेश करेगा। हरियाणा में यात्रा के पहले चरण में 21 से 23 दिसंबर तक नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होते हुए 130 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई। बृहस्पतिवार शाम को इसने उत्तर प्रदेश से हरियाणा के पानीपत में दोबारा प्रवेश किया। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




