राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

Guava Benefits: खाली पेट अमरूद खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Guava BenefitsImage Source: Healthline

Guava Benefits: सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कुछ लोग तरह-तरह के जूस, तो कुछ हेल्दी फूड खाते हैं। आज हम बताने जा रहे हैं खाली पेट अमरूद खाने के फायदे के बारे में। वैसे तो अमरूद संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन पाचन को बेहतर बनाने में अमरूद एक बेहतरीन फल है। अमरूद खाने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है, साथ ही वजन भी नियंत्रण में रहता है। तो चलिए जानते हैं खाली पेट अमरूद खाने के फायदे-

खाली पेट अमरूद खाने के फायदे

1. वजन कम करने में फायदेमंद: अमरूद वजन को नियंत्रण में रखने में मददगार है। अमरूद में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, ऐसे में अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो इससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। साथ ही आप ओवरइटिंग से भी बचते हैं। इससे वजन नियंत्रण में रहता है।

2. कब्ज की समस्या दूर करे: आजकल की खराब लाइफस्टाइल कई बीमारियों का कारण बनती है। इन्हीं में कब्ज मुख्य है। खाली पेट अमरूद खाने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। अमरूद में मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है, इससे मल आसानी से निकल जाता है।

3. पाचन क्रिया में सुधार करे: अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स का सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे पाचन कमजोर होने लगता है, धीरे-धीरे कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसे में खाली पेट अमरूद खाना लाभदायक होता है। अमरूद में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

4. बवासीर में असरदार: बवासीर एक दर्दनाक बीमारी है, हर किसी को अपने जीवन में इसका सामना जरूर करना पड़ता है। बवासीर के दौरान मल त्याग में मुश्किल होती है, मल कठोर बन जाता है। ऐसे में मल त्याग को आसान बनाने के लिए अमरूद का सेवन लाभकारी होता है। अगर आप बवासीर से परेशान हैं, तो खाली पेट अमरूद का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

5. पेट की जलन शांत करे: अमरूद की तासीर बहुत ठंडी होती है, ऐसे में यह पेट की जलन शांत करने में कारगर है। पित्त प्रकृति के लोगों के लिए अमरूद का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह पाचन में भी आसन होता है।

 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल जागरूक के लिए लिखी गई है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *