राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

औषधीय गुणों से भरपूर प्रकृति का तोहफा ‘महुआ’

आज के अव्यवस्थित समय में शायद ही कोई इंसान ऐसा होगा जिसे शारीरिक या मानसिक समस्याएं न हो। मगर प्रकृति के पास इसका समाधान औषधीय गुणों से भरपूर फल, फूल व जड़ी बूटियों के रूप में है। ऐसा ही प्रकृति का तोहफा है महुआ, जिसके फल-फूल से लेकर बीज तक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। 

बिहार सरकार का पर्यावरण, वन एवं जल विभाग महुआ वृक्ष के बारे में विस्तार से जानकारी देता है। आयुर्वेद में महुआ को प्रकृति का अनमोल उपहार माना जाता है। यह पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके फूल, फल और बीज न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका भी मजबूत करते हैं।

विभाग का कहना है कि महुआ न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है बल्कि प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को भी गहरा बनाता है। महुआ विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, खांसी, सूजन और त्वचा रोगों में राहत तो पाचन सुधारता है और ऊर्जा बढ़ाता है।

Also Read : संघर्ष में शामिल देशों को छोड़कर होर्मुज स्‍ट्रेट सभी देशों के लिए खुला: अराघची

महुआ का वैज्ञानिक नाम मधुका इंडिका है। यह भारत का एक अत्यंत उपयोगी वृक्ष है, जो मुख्य रूप से अपने मीठे फल – फूलों और बीजों के लिए प्रसिद्ध है। महुआ के फूलों में अच्छी मात्रा में विटामिन सी, कैरोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और ग्लूकोज पाई जाती है। ये तत्व इसे अत्यंत पौष्टिक बनाते हैं। सूखे फूलों को आटा बनाकर रोटी, हलवा या अन्य व्यंजन बनाए जाते हैं। इसके अलावा, महुआ के फूलों से शरबत भी बनाया जाता है।

महुआ के बीजों से प्राप्त तेल का उपयोग खाने, दीप जलाने और औषधि बनाने में होता है। यह तेल त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में महुआ के फूलों और फलों का उपयोग सूजन, खांसी, सर्दी-जुकाम और विभिन्न चर्म रोगों के इलाज में किया जाता है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को मजबूत करने, थकान दूर करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है।

महुआ के पेड़ की खासियत यह है कि यह सूखे और पथरीले इलाकों में भी आसानी से उगता है। यह पर्यावरण की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मिट्टी के कटाव को रोकता है और जैव विविधता को बढ़ावा देता है। ग्रामीण महिलाएं महुआ के फूल इकट्ठा करके अच्छी आय कमाती हैं। सूखे फूलों और तेल की बिक्री से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + sixteen =