राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत-इंडोनेशिया में 20 समझौते

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिन की इंडोनेशिया यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों देशों के बीच दोपक्षीय वार्ता हुई, जिसके बाद 20 अहम समझौतों पर दस्तखत किए गए। इन समझौतों में ब्रह्मोस मिसाइल का सौदा सबसे अहम है। भारत अब इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल बेचेगा। इससे पहले इसी क्षेत्र के दो देशों फिलीपींस और वियतनाम ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदना शुरू किया।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ प्रधानमंत्री की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार और रणनीति संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाने की सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति सुबियांतो और मोदी ने एक दूसरे की जम कर तारीफ की।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार शाम को जकार्ता में भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां भारत का गाना ‘कुछ कुछ होता है’ बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने कहा, ‘जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ कुछ से भी आगे बढ़ कर बहुत कुछ होता है’। मोदी ने आगे कहा, ‘राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा था कि उनके अंदर भारत का डीएनए है। उनकी इस बात ने भारतीयों के दिलों को छू लिया था। भारत और इंडोनेशिया का डीएनए म्युचअल ट्रस्ट से बना है’।

इससे पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं आपका करियर कॉपी करता हूं’। उनकी इस बात पर खूब तालियां बजीं। उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार की कई योजनाएं सफल रही हैं। इसलिए वे इन्हें अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। अच्छा हुआ इन योजनाओं पर कॉपीराइट नहीं है’।

बहरहाल, भारत और इंडोनेशिया के बीच मंगलवार को जकार्ता में 20 समझौते हुए। समझौते के तहत भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। इसी के साथ फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के तीसरे दिन बुधवार को इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन जाएंगे। यह मंदिर एक हजार साल से ज्यादा पुराना है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − four =