Wednesday

30-04-2025 Vol 19

भाजपा पदाधिकारियों की दिल्ली में बैठक

366 Views

नई दिल्ली। दो राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा के अगले दिन शनिवार को भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई। दीनदयाल उपाध्याय रोड पर स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश के नेताओं की बैठक हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्षों, महासचिवों और प्रभारियों को बुलाया गया था।

जानकार सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को अंतिम रूप दिया गया, जो कि एक सितंबर से शुरू होने वाली है। गौरतलब है कि भाजपा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलता है और राज्यों में चुनाव होते हैं। कम से कम आधे राज्यों में चुनाव के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। सो, जेपी नड्डा की जगह नए अध्यक्ष के चुनाव से पहले यह अभियान पूरा किया जाएगा। ध्यान रहे नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और उनको जो सेवा विस्तार मिला था उसकी भी अवधि खत्म हो गई है।

सदस्यता अभियान और संगठन के चुनावों के अलावा शनिवार को हुई बैठक में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि दो राज्यों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इस बैठक से पहले संघ के पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं की बैठक हुई थी। उसमें भी कई मसलों पर विचार विमर्श किया गया था। अगले महीने केरल में संघ की एक अहम बैठक होने वाली है और कहा जा रहा है कि उससे पहले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *