राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

तृणमूल के दोनों गुट चुनाव आयोग से मिले

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले चुनाव चिन्ह को लेकर दूसरी बार तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुट चुनाव आयोग से मिले हैं। बताया जा रहा है कि आयोग जल्दी ही इस मामले में अंतरिम आदेश जारी कर सकता है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम सीट पर छह अक्टूबर को उपचुनाव होने वाला है। इसमें ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने एक ही चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार उतारे हैं।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को दिल्ली में दोनों गुटों के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया था। दोपहर बाद तीन बजे और चार बजे दोनों गुटों को समय दिया गया था। दोनों गुटों ने अपना पक्ष चुनाव आयोग के सामने रख दिया है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों गुटों ने नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दोनों ने तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक चुनाव चिन्ह दो पत्तियों का इस्तेमाल किया है।

ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट से मोहम्मद एतेशामुल हक नंदीग्राम और सफीउद्दीन शेख रेजीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुट ने नंदीग्राम से संचिता प्रधान डे और रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। चुनाव आयोग दोनों को अस्थायी तौर पर नया चुनाव चिन्ह आवंटित कर सकता है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment