राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चाणक्यपुरी में कांग्रेस सांसद की चेन खींची

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले चाणक्यपुरी इलाके में कांग्रेस पार्टी की एक सांसद के गले से सोने की चेन छीन ली गई है। कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन सुबह सैर कर रही थीं उसी समय एक व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गया। कांग्रेस सांसद के साथ डीएमके की भी एक सांसद सैर कर रही थीं। दोनों ने शोर मचाया लेकिन चोर भाग निकला। घटना सोमवार सुबह छह बजे चाणक्यपुरी स्थिति तमिलनाडु भवन के पास की है।

कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन डीएमके सांसद रजती के साथ सैर कर थीं, तभी स्कूटी पर सवार बदमाश ने घटना को अंजाम दिया। चेन खींचने की वजह से सांसद की गर्दन पर चोट आ गई है। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस सांसद ने चिट्ठी लिख कर पुलिस, स्पीकर और गृह मंत्रालय को शिकायत की है। गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी में उन्होंने कहा है, ‘मेरी चार से ज्यादा सॉवरेन वजन की सोने की चेन खो गई और मैं इस आपराधिक हमले से बहुत सदमे में हूं’। सुधा रामकृष्णन तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से कांग्रेस की सांसद हैं।

पुलिस में दर्ज शिकायत में कांग्रेस सांसद ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे के करीब हुई। वे डीएमके सांसद रजती के साथ चाणक्यपुरी स्थित पोलिश दूतावास के पास सुबह की सैर कर रही थीं। शिकायत के मुताबिक, इस दौरान स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति सामने से धीरे धीरे सांसद सुधा रामकृष्णन की तरफ आया। आरोपी ने हेलमेट पहना था और चेहरा पूरी तरह से ढंका हुआ था। वह सांसद के पास पहुंचा और उनकी गर्दन से सोने की चेन छीनकर भाग गया। सांसद सुधा ने बताया, ‘इस दौरान उनकी गर्दन पर चोट आई और कपड़े भी फट गए। किसी तरह गिरने से बचकर हम दोनों मदद के लिए चिल्लाए। हमें दिल्ली पुलिस का एक गश्ती वाहन दिखाई दिया, जिससे हमने शिकायत की’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + one =