राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आतिशी को वापस मिला बंगला

Image Source: ANI

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को छह, फ्लैग स्टाफ रोड का बंगला वापस मिल गया है। दो दिन पहले दिल्ली के लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्लुडी ने यह बंगला उनसे खाली करा लिया था। पीडब्लुडी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने बंगला खाली किया तो बिना आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुए आतिशी उसमें रहने चली गईं। बहरहाल, इस विवाद के बाद आतिशी को वही बंगला दे दिया गया, जिसे खाली कराया गया था। कहा गया है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनको बंगला आवंटित कर दिया गया है।

इससे पहले बुधवार को छह, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास को सील कर दिया गया था। पीडब्लुडी ने आतिशी का सामान भी निकाल कर बाहर कर दिया था। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चार अक्टूबर को आवास खाली किया था। उसके बाद आतिशी इसमें रहने आई थीं। पीडब्लुडी के अधिकारी बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे सीएम आवास पहुंचे और कहा कि घर हैंडओवर करने में नियमों का पालन नहीं हुआ है। इस आधार पर उन्होंने चाबियां ले लीं, मुख्यमंत्री का सामान बाहर रख दिया और बंगले को सील कर दिया।

इसे लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था- इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को उसका घर खाली करने को कहा गया है। उप राज्यपाल ने भाजपा के कहने पर जबरदस्ती मुख्यमंत्री आतिशी का सामान घर से बाहर निकाला। ये सीएम आवास किसी बड़े भाजपा नेता को दिए जाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा 27 साल से दिल्ली में सरकार से बाहर है, अब वह सीएम आवास हथियाना चाहती है। दूसरी ओर भाजपा ने कहा था कि इस शीशमहल में अरविंद केजरीवाल के बहुत से राज छिपे हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =