राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी का जवाब

नई दिल्ली। कांशीराम की जयंती के मौके पर लखनऊ में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शनिवार को जवाब दिया। राहुल ने शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में लखनऊ में दिल्ली यूनिवर्सिटी में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, ‘मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। इंटरव्यू में बच्चों को निकालने का तरीका है। आपकी जाति क्या है भैया, आप इंटरव्यू में फेल’।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राहुल गांधी के इस बयान को शनिवार को खारिज किया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यूनिवर्सिटी सीयूईटी स्कोर के आधार पर एडमिशन देती है। कई ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस के लिए इंटरव्यू जरूरी नहीं हैं’। यूनिवर्सिटी ने कहा, ‘राहुल को बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करना चाहिए’।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा ‘अगर राहुल गांधी का संकेत फैकल्टी रिक्रूटमेंट पर था, तो हाल के समय में सभी कैटेगरी में हजारों शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं’। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘हम ऐसी टिप्पणियों का कड़ा विरोध करते हैं, क्योंकि वे विश्वविद्यालय में एक ऐसा माहौल बनाती हैं जो पढ़ाई-लिखाई के लिए अनुकूल नहीं होता’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + two =