राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चुनाव आयोग ने तेजस्वी को नोटिस भेजा

पटना। चुनाव आयोग ने दो वोटर आईकार्ड रखने के मामले में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है। राजधानी पटना की दीघा विधानसभा के मतदाता निबंधन पदाधिकारी यानी ईआरओ ने नोटिस में कहा है कि तेजस्वी ने प्रेस कांफ्रेंस में ईपिक संख्या आरएबी2916120 दिखाया, जो आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। ईआरओ ने कहा कि तेजस्वी इस ईपिक कार्ड का ब्योरा और मूल कार्ड आयोग को उपलब्ध कराए, ताकि इसकी गहन जांच की जा सके।

दूसरी ओर भाजपा और एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दो वोटर आईडी रखने के मामले में एफआईआर करने की मांग की है। भाजपा ने कहा है कि बूथ कब्जा करने वाली पार्टी के नेता फर्जी वोटर कार्ड रखते हैं। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया था कि उनका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है। हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची जारी करके कहा कि उनका और उनकी पत्नी का नाम सूची में शामिल है। इसके बाद दो दो इपिक नंबर का विवाद हो गया। तेजस्वी  का दावा है कि उनका इपिक नंबर बदल गया है। चुनाव आयोग इसकी जांच कर रहा है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fourteen =