नई दिल्ली। राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को महान बनाने का संकल्प दोहराया। गौरतलब है कि ट्रंप की पार्टी ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन यानी एमएजीओ के नारे पर ही चुनाव लड़ा था। बहुमत हासिल करने के बाद ट्रंप ने कहा- एक बार फिर से अमेरिका को महान बनाऊंगा। भगवान ने मेरी जान इसी दिन के लिए बचाई थी। गौरतलब है कि ट्रंप पर 13 जुलाई को पेन्सिलवेनिया में हमला हुआ था। इसमें एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। हमले में उनकी जान बाल बाल बची थी।
चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने कहा- हमने वो कर दिखाया जो लोगों को असंभव लग रहा था। यह अमेरिका के इतिहास की सबसे शानदार जीत है। मैं देश की सभी समस्याओं को दूर करूंगा, अमेरिकी लोगों के परिवार और उनके भविष्य के लिए लड़ूंगा। अगले चार साल अमेरिका के लिए अहम हैं। ट्रंप ने इलॉन मस्क की तारीफ करते हुए कहा- इलॉन एक स्टार हैं। चुनाव प्रचार में उन्होंने रॉकेट की तरह उड़ान भरी है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

