कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जाति जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने जाति गणना के बारे में प्रधानमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल को जाति जनगणना कराने की घोषणा की थी। सरकार ने कहा है कि अगली जनगणना में जातियों की भी गिनती होगी। इसी सिलसिले में खड़गे ने चिट्ठी लिख कर सर्वे करवाने के लिए तीन सुझाव दिए हैं।
अपनी चिट्ठी में, खड़गे ने 16 अप्रैल 2023 के उनके पत्रों का जवाब नहीं देने के लिए सरकार की आलोचना की। खड़गे ने कहा, ‘मुझे उस पत्र का कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद, आज, आप खुद स्वीकार कर रहे हैं कि यह मांग सामाजिक हित में है’। खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को सभी पार्टियों से बात करने की भी सलाह दी। खड़गे ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की मोदी को चिठ्ठी और आरक्षण पर मांगें
बाद में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दो मई को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी को चिठ्ठी लिखी। उन्होंने कहा कि सर्वे के सवालों का डिजाइन महत्वपूर्ण है। खड़गे ने प्रश्नों को तैयार करने के लिए तेलंगाना मॉडल को अपनाने की मांग की। साथ ही सरकार से एससी, एसटी और ओबीसी के लिए मनमाने ढंग से लगाई गई 50 फीसदी की आरक्षण सीमा को हटाने का आग्रह किया। उन्होंने दूसरे राज्यों के कानूनों को भी संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी की है।
Also Read: स्वास्थ्य क्षेत्र को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति संवेदनशील बनाने की जरूरत: जेपी नड्डा
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



