राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिका से व्यापार संधि पर बोले मोदी

parliament budget session

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान अमेरिका के साथ हुई व्यापार संधि पर भी बोला। उन्होंने अमेरिका के भारत के साथ संधि करने को बहुत बड़ी बात बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई विकसित देश किसी किसी विकासशील देश से संधि करने यह बहुत बड़ी बात होती है। इसमें भी उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि देश की ऐसी हालत बना दी गई थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने नहीं आता था। कोशिश हुई लोग पीछे पीछे गए लेकिन किसी देश ने डील नहीं की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘डेवलप कंट्री एक डेवलपिंग कंट्री के साथ डील करता है तो ये बड़ी बात है। ये तब होता है जब आपके पास सामर्थ्य हो, आपके नागरिकों के अंदर देशवासियों के अंदर ऊर्जा हो’। मोदी ने कहा कि जब पिछले दिनों सभी दलों के डेलीगेशन दुनिया में गए तो उन्होंने भी अनुभव किया कि विश्व हमें बराबरी से देखता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने एमएसएमई सेक्टर में बल दिया है दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है।

अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘देश में हुए इन प्रयासों का नतीजा सबके सामने है बड़े बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बहुत आतुर हैं’। उन्होंने कहा, ‘कल सदन में पीयूष जी ने जिस ट्रेड डील के बारे में बताया उसको विश्व बारीकी से देख रहा है’। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अमेरिका से ट्रेड डील होने के बाद विश्व को और भरोसा हो गया। इसका सबसे बड़ा लाभ देश के नौजवान को होगा। उनके लिए अवसर ही अवसर है। उनके लिए पूरा विश्व बाजार खुल चुका है। जिस प्रकार से दुनिया हमारे युवा प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है। कुछ लोग टैलेंट की खोज करने के लिए स्पेशल ऑफिस यहां बना रहे हैं’।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =