राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

वित्त मंत्री ने विपक्ष का सहयोग मांगा

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में शुक्रवार को लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने शोर शराबा किया, जिससे कार्यवाही प्रभावित हुई। इस बीच शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी सांसदों से सरकार का सहयोग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में विपक्ष को सरकार के साथ मिल कर काम करना चाहिए। लेकिन विपक्षी सांसद सहयोग करने के मूड में नहीं थे। राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से निलंबित आठ सांसदों की वापसी की मांग की। हालांकि स्पीकर ओम बिरला ने इसे खारिज करते हुए कहा, ‘सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा’।

कई बार के स्थगन के बाद तीन बजे के करीब लोकसभा को 16 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। ऐसे समय में विपक्ष को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए, लेकिन वह गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहा है’। इससे पहले सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में एलपीजी संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + eleven =