कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार को कथित तौर पर जंतर-मंतर में प्रवेश करने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रयास किया।
पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी कि सुबह की इस घटना के दौरान पार्टी के कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। श्री दिपके ने जंतर-मंतर को एक प्रदर्शन स्थल के रूप में खत्म करने के केंद्र के आदेश को चुनौती देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा आप प्रतिरोध को सूची से बाहर नहीं कर सकते।” उन्होंने इस पोस्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया।
Also Read : भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर केरल के राज्यपाल नियुक्त
श्री दिपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया और कहा कि उनकी टीम ने जंतर-मंतर जाकर तिरंगा फहराया था। उन्होंने पूछा, “तिरंगा फहराना कब से उल्लंघन बन गया?। उन्होंने यह पूछा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले उन लोगों पर कोई आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए। श्री दिपके ने पुलिस से यह भी आग्रह किया कि हिरासत में लिए गये सदस्यों को अपने वकीलों से परामर्श करने की अनुमति दी जाये।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें खुद पहले 24 घंटे तक कानूनी परामर्श के बिना हिरासत में रखा गया था। उन्होंने कहा, “पूरा देश जंतर-मंतर बन जायेगा। जंतर-मंतर सिर्फ एक जगह नहीं है; यह प्रतिरोध की एक भावना है।” उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को “तानाशाही मानसिकता” का उदाहरण बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार विरोध प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक स्थानों के उपयोग को सीमित करने का प्रयास कर रही है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



