कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले ऐलान किया कि है कि अगर चौथी बार उनकी सरकार बनती है तो वे महिलाओं और युवाओं के लिए खजाना खोल देंगी। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने महिलाओं को नकद रुपए देने वाली लक्ष्मी भंडार योजना के तहत हर महीने मिलने वाली सहायता राशि पांच सौ रुपए बढ़ाने का वादा किया है।
ममता की पार्टी के घोषणापत्र के मुताबिक, ‘अगर ममता की सरकार बनी तो बंगाल में सामान्य श्रेणी की महिलाओं को हर महीने डेढ़ हजार रुपए मिलेंगे, जबकि एससी और एसटी श्रेणी की महिलाओं को 17 सौ रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी बंगाल सरकार सामान्य श्रेणी की महिलाओं को एक हजार रुपया हर महीने देती है, जबकि एससी व एसटी महिला को 12 सौ रुपया देती है। इसके अलावा ममता बनर्जी ने बेरोजगार युवाओं को डेढ़ हजार रुपए हर महीने देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने हर परिवार को पक्का घर और हर घर में नल से पीने का साफ पानी पहुंचाने का वादा किया है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



