राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार
AIPDM Website Banner

लोगों ने क्लोन की जगह असली ब्रांड चुना

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजों का एक निष्कर्ष यह है कि लोग असली को पसंद करते हैं। लोगों को क्लोन या नकली माल पसंद नहीं है। हिंदुत्व की राजनीति करने वाली असली ताकत भाजपा है इसलिए उसको छोड़ कर उसकी तरह राजनीति करने वाली या उसका क्लोन बनने की कोशिश करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोगों ने खारिज कर दिया। असल में इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के जो नेता हैं, वो खुल कर नरम हिंदुत्व की बात कर रहे थे और वही राजनीति कर रहे थे, जो भाजपा करती है। इसके उलट कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा की तरह नहीं, बल्कि उसका विकल्प बनने की राजनीति की थी।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की प्रस्तावित रैली इसलिए टाल दी थी क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि सनातन का विरोध करने वाले उनके राज्य में जुटें। इसी तरह वे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के चरणों में भी लोट लगा रहे थे और यह भी दावा कर रहे थे कि भारत तो पहले से हिंदू राष्ट्र है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल गोबर और गोमूत्र खरीद रहे थे और राम वनगमन पथ बनवा रहे थे। सो, लोगों को लगा कि यह काम तो भाजपा इनसे बेहतर कर सकती है। इसलिए उन्होंने भाजपा के क्लोन की बजाय सीधे भाजपा को चुन लिया। उम्मीद करनी चाहिए कि कांग्रेस के नेता इसे कुछ सबक लेंगे। राजस्थान में कांग्रेस ने सबसे अच्छी टक्कर दी और वह इसलिए क्योंकि वहां अशोक गहलोत ने कांग्रेस को भाजपा बनाने का प्रयास नहीं किया।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *