nayaindia Lok Sabha Election 2024 कितने आईएफएस भाजपा से चुनाव लड़ेंगे

कितने आईएफएस भाजपा से चुनाव लड़ेंगे

Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में इस समय भारतीय विदेश सेवा के दो अधिकारी मंत्री हैं। विदेश सचिव रहे एस जयशंकर विदेश मंत्री हैं तो संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम व शहरी विकास मंत्री हैं। पुरी ने पिछला लोकसभा चुनाव अमृतसर से लड़ा था लेकिन कांग्रेस के गुरजीत औजल ने उनको हरा दिया था। वे अभी राज्यसभा के सांसद है। जयशंकर भी उच्च सदन के ही सदस्य हैं। पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा चल रही है कि ये दोनों आईएफएस अधिकारी लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हरदीप पुरी को पंजाब और जयशंकर को तमिलनाडु से चुनाव लड़ाने की चर्चा है। Lok Sabha Election 2024

इन दोनों के अलावा दो और आईएफएस अधिकारी इस बार लाइन में बताए जा रहे हैं। पहला नाम अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू का है। भाजपा उनको अमृतसर सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है। पिछले कुछ समय से इसकी चर्चा चल रही है लेकिन बुधवार यानी 21 फरवरी को वे जब गुरुनगरी पहुंचे तो इसकी चर्चा तेज हो गई।

उन्होंने न सिर्फ हरमंदिर साहिब में माथा टेका, बल्कि दुर्ग्याना तीर्थ और श्रीराम तीर्थ में भी गए। माना जा रहा है कि वे चुनाव लड़ने के लिए नब्ज टटोल रहे हैं। उनके अलावा दूसरे आईएफएस अधिकारी हर्षवर्धन शृंगला हैं। वे भी अमेरिका में भारत के राजदूत रहे हैं और कहा जा रहा है कि भाजपा उनको पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग सीट से चुनाव लड़ा सकती है। अगर तरनजीत संधु और हर्षवर्धन शृंगला भाजपा में शामिल होते हैं तो भाजपा में पूर्व अधिकारियों की भरमार हो जाएगी। विदेश मंत्रालय में सचिव रहे महाराष्ट्र के एक और पूर्व अधिकारी भी भाजपा का हिस्सा बन सकते हैं। Lok Sabha Election 2024

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें