राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ऑस्ट्रेलिया 161 रन पर चार विकेट गवांकर संकट में

महमूद हसन (दो विकेट), तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज (एक-एक विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को स्टंप्स के समय तक ऑस्ट्रेलिया के 161 रन पर चार विकेट झटक कर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

बंगलादेश को 426 रनों के स्कोर पर रोकने के बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को महमूद हसन ने दूसरे ही ओवर में जेक वेदरॉल्ड (शून्य) को बोल्ड आउट कर पहला झटका दिया। 11वें ओवर में महमूद ने ट्रैविस हेड (17) को बोल्ड कर बंगलादेश को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 20वें ओवर में तैजुल इस्लाम ने लाबुशेन (31) को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया।

38वें ओवर में मेंहदी हसन मिराज ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे स्टीव स्मिथ (44) रन को अपनी ही गेंद पर आउट कर बंगलादेश की झोली में चौथा विकेट डाल दिया। स्टीव स्मिथ ने अपनी पारी में 88 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाये। दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 161 रन बना लिये है। कैमरन ग्रीन (नाबाद 43) और एलेक्स कैरी (नाबाद 19) रन क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 94 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

Also Read : शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर

आज यहां इससे पहले जॉश हेजलवुड (छह विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बंगलादेश की पहली पारी को 426 रन के स्कोर पर रोक दिया। बंगलादेश को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर 228 रनों की बढ़त मिल गई।

बंगलादेश ने कल के छह विकेट पर 351 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में अभी स्कोर में तीन रन का इजाफा हुआ था कि हेजलवुड ने हसन महमूद (14) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तैजुल इस्लाम ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन हेजलवुड ने उन्हें भी अपने जाल में फंसाकर 17 रन पर चलता कर दिया।

134वें ओवर में हेजलवुड ने मेहदी हसन मिराज को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर अपना पांचवां विकेट लिया। मेहदी हसन मिराज ने 154 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (65) रनों की पारी खेली। इसके चार ओवरों के बाद हेजलवुड ने इबादत हुसैन (सात) रन को आउट कर बंगलादेश की पहली पारी का 426 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। हालांकि बंगलादेश को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर 228 रनो बढ़त मिल गई है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉश हेजलवुड ने छह विकेट लिये। मिचेल स्टार्क को दो विकेट मिले। नेथन लॉयन और पैट कमिंस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment