पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम का चयन किया है। 15 सदस्यीय टीम की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जिसमें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है। श्रीलंका ‘ए’, इंडिया ‘ए’ और अफगानिस्तान ‘ए’ के बीच यह सीरीज 9-21 जून के बीच खेली जाएगी।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग को इस ट्राई सीरीज के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। इस टीम में प्रियांश आर्य, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, विपराज निगम, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज जैसे उभरते होनहार खिलाड़ी भी शामिल हैं।
लिमिटेड-ओवर्स की इस ट्राई-सीरीज के बाद, इंडिया ‘ए’ की टीम श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी। इन रेड-बॉल मुकाबलों के लिए टीम की घोषणा बाद में होगी। व्हाइट-बॉल सीरीज दांबुला में खेली जाएगी, जबकि मल्टी-डे मैच गाले में आयोजित होंगे।
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। पिछले सीजन 7 मुकाबलों में 36 की औसत के साथ 252 रन बनाने वाले वैभव ने इस सीजन 11 मुकाबलों में 40 की औसत के साथ 440 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।
Also Read: आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना
भारतीय टीम इस ट्राई सीरीज में 9 जून को श्रीलंका-ए से भिड़ेगी, जिसके बाद 11 जून को उसका सामना अफगानिस्तान-ए से होगा। 15 जून को भारत के सामने एक बार फिर मेजबान श्रीलंका होगा। इसके बाद 17 जून को अफगानिस्तान से भारतीय टीम की एक बार फिर भिड़ंत होगी। फाइनल मैच 1 जून को आयोजित होगा।
ट्राई-नेशन ए सीरीज का पूरा कार्यक्रम:
9 जून: भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए
11 जून: भारत-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
15 जून: भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए
17 जून: भारत-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
21 जून: फाइनल
ट्राई-सीरीज के लिए भारत-ए की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
Pic Credit:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



