कांग्रेस को लेकर क्या बोलेंगे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए जेल से छूटे हैं। वे जेल से बाहर आते ही भाजपा का खेल बिगाड़ने वाले प्रचार कर रहे हैं। वे अपने हिसाब से नैरेटिव सेट कर रहे हैं, जिसका नुकसान भाजपा को हो सकता है। लेकिन सवाल है कि कांग्रेस को लेकर वे क्या बोलेंगे या कांग्रेस के मामले में कैसे संतुलन बनाएंगे? गौरतलब है कि दिल्ली और हरियाणा में दोनों पार्टियां मिल कर लड़ रही हैं लेकिन पंजाब में दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी की वहां सरकार है...