delhi assembly election

  • दिल्ली भाजपा के सारे पुराने नेता कट गए

    delhi assembly election : भारतीय जनता पार्टी 27 साल तक दिल्ली की सत्ता से बाहर रही। इस दौरान दिल्ली में भाजपा को संभालने और उसे बचाने के लिए जितने लोगों ने अपने को खपाया वे सारे नेता कट गए हैं। ये नेता मुख्यमंत्री या मंत्री बनने की आस लगाए हुए थे। चुनाव जीत कर विधायक भी बन गए है। कई तो ऐसे हैं, जो 2015 के सबसे संकट के समय जीते तीन विधायकों में शामिल थे। उनको भी मौका नहीं मिला है। विजेंद्र गुप्ता लगातार चुनाव जीत रहे हैं। संकट के समय प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और तीन विधायकों के...

  • मकड़ी अपने ही बनाए जाल में मरती है!

    delhi assembly election: अरविंद केजरीवाल उस अन्ना भूचाल के जनदेवता थे, जिसकी जंतर मंतर पर भीड़ को देख अमित शाह ने नरेंद्र मोदी को फोन कर बताया था कि अब आप दिल्ली चलो का मिशन बनाएं। मेरा संयोग है मैंने उससे ठीक पहले ‘सेंट्रल हॉल’ प्रोग्राम में आरटीआई एक्टिविस्ट के नाते बुला अरविंद केजरीवाल से बात कर उन्हें समझा। जब उन्होने पार्टी बनाई और उनमें अखिल भारतीय नेता बनने का गुमान बना तो उनके यमुना पार के दफ्तर जा कर इंटरव्यू किया था (यूट्यूब पर सब होंगे)।(delhi assembly election) अन्ना आंदोलन के उफान की पैदाइश में, मैं एक छोर पर...

  • केजरीवाल जीतें या हारें, बहुत अहम!

    delhi election result  : आज अगले दस वर्षों की राजनीति की दिशा वाले नतीजे हैं। अरविंद केजरीवाल यदि जीते तो भाजपा के लिए राजनीति वैसे ही उबड़-खाबड़ होगी जैसे 2024 का लोकसभा चुनाव था। और यदि अरविंद केजरीवाल हार गए तो हरियाणा के क्वार्टर फाइनल, महाराष्ट्र के सेमी फाइनल के बाद दिल्ली का चुनाव नतीजा फाइनल है। इसके बाद कांग्रेस के अलावा बाकी क्षत्रपों का अर्थ हमेशा के लिए खत्म। न बिहार में आगे भाजपा हारेगी और न उत्तर प्रदेश में। न ही फिर पश्चिम बंगाल, असम में कही हारने वाली है।(delhi election result) इसलिए क्योंकि नरेंद्र मोदी-अमित शाह के...

  • डाल-डाल, पात-पात का प्रबंधन

    delhi election: भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव बहुत बारीक प्रबंधन के साथ लड़ती है। लेकिन हर चुनाव के साथ उसके प्रबंधन का तरीका बदलता जाता है या उसमें कुछ नई चीजें जुड़ती हैं। विपक्षी पार्टियां चुनाव प्रबंधन के पारंपरिक तरीकों से तो वाकिफ हैं लेकिन नई चीजों को समय रहते नहीं समझ पाती हैं। जैसे मतदाताओं के नाम जुड़वाने या कटवाने की रणनीति को कांग्रेस या दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता हरियाणा और महाराष्ट्र में नहीं समझ पाए थे। उन्होंने चुनाव के बाद यह मुद्दा उठाया। ऐसे ही हरियाणा में प्रॉक्सी फाइट की रणनीति को भी कांग्रेस समय रहते नहीं...

  • किसका नैरेटिव कितना चला

    delhi assembly election: बारीक प्रबंधन के अलावा चुनाव नैरेटिव पर भी लड़ा जाता है। लेकिन सिर्फ नैरेटिव के दम पर हर बार चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। आम आदमी पार्टी ने पहला दो चुनाव नैरेटिव पर लड़ा और जीता था, जबकि तीसरा चुनाव नैरेटिव के साथ साथ पांच साल के कामकाज की उपलब्धियों पर लड़ा गया। इस बार भी आम आदमी पार्टी और उसके लिए चुनाव प्रबंधन का काम देख रही प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक ने नैरेटिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इस बार भाजपा भी सावधान थी। उसको पता था कि केजरीवाल के नैरेटिव को...

  • भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के 8 विधायक

    Delhi Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। इससे ठीक चार दिन पहले पहले आम आदमी पार्टी (आप) से शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले आठ विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।  इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में गिरीश सोनी (मादीपुर), भावना गौड़ (पालम), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), पवन शर्मा (आदर्श नगर), राजेश ऋषि (उत्तम नगर), बीएस जून (बिजवासन), रोहित मेहरौलिया (त्रिलोकपुरी) और नरेश यादव (महरौली) शामिल हैं।  Also Read : बिहार केंद्रीय बजट पर सत्ता पक्ष विपक्ष आमने-सामने इसके साथ ही पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग, निगम...

  • विधायक महेंद्र गोयल पर हुआ हमला

    Mahendra Goyal Attacked : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तीव्र राजनीतिक संघर्ष जारी है। 'आप' ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा के गुंडों ने रिठाला से 'आप' विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया। इस हमले के बाद महेंद्र गोयल बेहोश हो गए और उन्हें उपचार के लिए रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग आम आदमी पार्टी का पटका पहनकर आए थे और उन्होंने यह हमला किया।  जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार, 1 फरवरी को सुबह 11:15 बजे के करीब...

  • पार्टियों से लेने का अवसर!

    delhi assembly election: जनता भी मान बैठी है की जो सत्तानीति आज चल रही है उसमें जिस भी दल से जो भी मिलता है, ले लेना चाहिए। क्योंकि पहले तो वह भी नहीं मिलता था। या तो वादे कागज पर ही रहे या फिर कुछ गिने-चुने को ही फायदा मिलता रहा। ऐसे सत्तातंत्र के लिए लोक की जिम्मेदारी व उत्तरदायित्व को भी नकारा जा रहा है। सभी स्वार्थहित को ही समाजहित मानने पर मजबूर हो गए हैं। also read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख आज जब बनावटी बुद्धिमता पर सारा जोर है तो साधारण सामाजिक समझ का...

  • दिल्ली में मायावती की उम्मीदें

    delhi assembly election 2025: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बसपा लगातार अपनी प्रासंगिकता खोती जा रही है। उनकी पार्टी को एक समय छह फीसदी तक वोट मिलते थे और उनके विधायक दिल्ली में जीतते थे लेकिन पिछले चुनाव में बसपा का वोट एक फीसदी से नीचे आ गया।(delhi assembly election 2025) दिल्ली विधानसभा के पिछले दो चुनावों से दलित और मुस्लिम का करीब 30 फीसदी वोट सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर शिफ्ट हो रहा है। इस बार मायावती किसी तरह से अपने वोट प्रतिशत में सुधार के लिए लगी हैं। हालांकि चुनाव प्रचार एक...

  • कांग्रेसी की दिल्ली चुनाव की दुविधा

    delhi assembly election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी दुविधा में दिख रही है। पार्टी ने जिस उत्साह और जोश के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत की थी वह धीरे धीरे समाप्त हो गया है। अब पार्टी रूटीन के अंदाज में चुनाव लड़ रही है और कुछ चुनिंदा सीटों को छोड़ दें, जहां पार्टी के प्रत्याशी अपने दम पर मजबूती से लड़ रहे हैं तो बाकी सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव को औपचारिकता बना दिया है। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस पार्टी के पास साधन की कमी है या प्रत्याशियों का अकाल था, जिसकी वजह से उसका चुनाव अभियान फीका...

  • आप ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े : नड्डा

    नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि आप ने दिल्ली में अपने 10 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में हर किसी की जेब काटी। नड्डा ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में अपने 10 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा, ‘‘वक्फ बोर्ड घोटाला... उन्होंने मुसलमानों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने (वक्फ बोर्ड में) 100 करोड़ रुपये का घोटाला किया।’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव...

  • गुंडागर्दी पर उतर आई है भाजपा : आतिशी

    Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि अब भाजपा जब देख रही है कि वह पूरी तरह से दिल्ली में हार रही है तो वह गुंडागर्दी और गाली-गलौज पर उतर आई है और आप कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है।   इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता कर सभी घटनाओं को साझा किया है। आतिशी ने कहा कि जब से रमेश बिधूड़ी भारतीय जनता पार्टी...

  • आतिशी ने चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की कालकाजी से प्रत्याशी आतिशी (Atishi) ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और उनके कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स की भी मांग की है। आतिशी ने लिखा है कि मैं यह पत्र लिखकर आपके ध्यान में लाना चाहती हूं कि 20 जनवरी को गली नंबर 1, गोविंदपुरी, कालकाजी में "आप" कार्यकर्ता को डराया और धमकाया गया है। "आप" कार्यकर्ता को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौखिक और शारीरिक रूप से धमकी दी। उन्होंने कुणाल भारद्वाज, मनीष, ऋषभ बिधूड़ी (भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी...

  • कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता के लिए बेहतर विकल्प: सचिन पायलट

    Sachin Pilot: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया है। राजस्थान के उदयपुर में मीडिया से बातचीत में पायलट ने इसकी वजह भी बताई। बोले, ऐसा इसलिए क्योंकि विकास के नाम पर 'आप' ने कुछ नहीं किया। टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा दिल्ली में विधानसभा चुनाव चल रहा है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को कई बार मौका दिया लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। पिछले 12 साल में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच जो वर्चस्व की जो लड़ाई है,...

  • तो क्या इस बार संघियों का वोट कांग्रेसी को

    बड़ा दम भरा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का,पर भारत की बात तो बाद की है पहले तो खुद भाजपा ही कांग्रेस युक्त होती दिखने लगी है। अब इसके पीछे भाजपा की मजबूरी समझिए कि उसे इन विधानसभा चुनावों में अपनी जीत की उम्मीद कांग्रेस के भरोसे ही है। और तो और कई विधानसभा में तो कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देना तक भाजपा की मजबूरी देखी जा रही है। शहर में चर्चा तो यहाँ तक हो चली है कि कांग्रेस को जिताने के लिए भाजपा उसकी हर मदद को तैयार होती दिख रही है। मज़े की बात...

  • दिल्ली में दम दिखाएंगे मध्यप्रदेश के नेता

    भोपाल। दिन प्रतिदिन दिल्ली विधानसभा का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से आप पार्टी को घेरने में जुटी भाजपा इस बार के चुनाव में पूरी दमखम के साथ मैदान में डटी है। कांग्रेस पार्टी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाह रही है। दोनों ही दलों के प्रदेश के कुछ चुनिंदा नेताओं की ड्यूटी दिल्ली चुनाव में लगाई गई है जहां भी पूरे दम खम के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। दरअसल महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में मध्यप्रदेश के नेताओं ने जिस तरह से चुनावी मोर्चा संभाला था उसी को देखते हुए दिल्ली की प्रतिष्ठा वाली...

  • दिल्ली के गौरव की स्थापना का चुनाव

    जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर भले दिल्ली का आकार छोटा प्रतीत हो लेकिन राजनीतिक प्रभाव और वैश्विक महत्व की दृष्टि से यह संपूर्ण देश का प्रतिनिधित्व करने वाला राज्य है। इसलिए इस राज्य के शासन के बारे में निर्णय करते हुए मतदाताओं से अतिरिक्त समझदारी और दूरदर्शिता की अपेक्षा रहती है। राष्ट्रीय राजधानी होने की वजह से दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था अन्य राज्यों की अपेक्षा थोड़ी जटिल है। इसलिए भी दिल्ली को ऐसे नेता की आवश्यकता, जो अपनी अंधी महत्वाकांक्षा के पीछे नहीं दौड़ रहा हो, बल्कि केंद्र की सरकार के साथ समन्वय बना कर दिल्ली के विकास...

  • दिल्ली के चुनाव में ‘इंडी’ बेमानी

    केजरीवाल की राजनीति कामकाज के बजाय विरोधियों से टकराव पर आधारित है। दूसरा- इंडी गठबंधन बेमानी है, क्योंकि यह केवल प्रधानमंत्री मोदी को कैसे भी सत्ता से हटाने पर टिका है। उसके पास कोई वैकल्पिक नेता, राजनीतिक स्थिरता और विकास-सम्मत जनकल्याणकारी योजना का खाका नहीं है। विपक्ष मोदी विरोध के कारण इकट्ठा तो है, परंतु सकारात्मक कार्यक्रम और प्रेरणा के आभाव में एक नहीं है। अब दिल्ली में मतदाताओं के मन में क्या है, इसका उत्तर 8 फरवरी को मतगणना के दिन मिलेगा। आई.एन.डी.आई. (इंडी) गठबंधन तले इकट्ठा हुआ विपक्ष, एक नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में...

  • दिल्ली चुनाव : आप प्रत्याशी सत्येंद्र जैन को जनता से मिला 40 लाख रुपये का चंदा

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए देश भर से लोगों का सहयोग मिल रहा है। दिल्ली समेत देश भर से सिर्फ 1,105 लोगों ने पूर्व मंत्री और शकूरबस्ती से ‘‘आप’’ के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को 40 लाख रुपये चंदा दिया है। पार्टी ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जनता का विश्वास कायम है। इसी के चलते सत्येंद्र जैन को चुनाव के लिए चंद दिनों में ही आम लोगों ने 40 लाख रुपये चंदा दिया है।  आगे कहा गया कि आम आदमी पार्टी आम...

  • दिल्ली चुनाव 2025 : बसपा ने 69 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

    Delhi elections 2025: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 69 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बसपा की सूची के अनुसार नरेला से विरेन्द्र खत्री, बुराड़ी से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेन्द्र पाल जाटव, आदर्श नगर से मो. अब्दुल जब्बार, बादली से रविन्द्र कुमार, रिठाला से मो. नियाज खान, बवाना से हीरालाल... मुंडका से सुमनलता सेरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, सुलतानपुर माजरा से कुलवंत राणा, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से मुकेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमार बाग से श्याम कुमार शर्मा, शकूरबस्ती से विजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है। also read: बाबा श्याम के भक्तों के...

और लोड करें