इजरायल-ईरान युद्ध का असर! सेंसेक्स 80 हजार से नीचे
इजरायल-ईरान युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 1,486 अंक या 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,806 और निफ्टी 453.35 अंक या 1.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,725 पर था। बाजार में सबसे अधिक गिरावट ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखी जा रही है। निफ्टी ऑटो और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। इसके साथ निफ्टी इन्फ्रा 2.77 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.39 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.30 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान...