महाराष्ट्र में मंत्री कब बनेंगे और विभाग कब बटेंगे?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से सरकार गठन का मामला बहुत दिलचस्प रहा है। पहले मुख्यमंत्री तय करने में 12 दिन लगे और उसके बाद सात दिन से बाकी मंत्रियों की शपथ और विभागों के बंटवारे का विवाद चल रहा है। सोचें, महाराष्ट्र में झारखंड के साथ साथ 23 नवंबर को नतीजे आए थे। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को बेमिसाल बहुमत मिला। भाजपा अकेले 132 सीटें हासिल करके बहुमत के नजदीक पहुंच गई। फिर भी उसे नेता तय करने में 12 दिन का समय लगा। आखिरकार पांच दिसंबर को देवेंद्र फड़नवीस की शपथ हुई। उनके साथ भी...