झारखंड: एनडीए में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए (NDA) के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजसू पार्टी (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) 10, नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को रांची के हरमू स्थित झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में भाजपा और आजसू के नेताओं ने सीट शेयरिंग का ऐलान किया। समझौते के अनुसार, आजसू पार्टी को सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुलसलाई, डुमरी, पाकुड़,...