स्टालिन ने नेताओं को दिए निर्देश
डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन इन दिनों लंदन में हैं। तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव हार कर सत्ता से बाहर होने के बाद एक तरह से उन्होंने पार्टी की कमान अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन को सौंप दी है। उदयनिधि ही रोजमर्रा के कामकाज संभाल रहे हैं। लेकिन बड़े नीतिगत फैसलों में स्टालिन का निर्देश जरूरी है। तभी स्टालिन ने लंदन से अपनी पार्टी के सांसदों और अन्य नेताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। संसद के मानसून सत्र और उसमें आने वाले संविधान संशोधन विधेयकों के बारे में उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों को समझाया है। बताया जा रहा है कि...