ईरान ने नया प्रस्ताव अमेरिका को भेजा
नई दिल्ली। पाकिस्तान के जरिए चल रही अमेरिका और ईरान की वार्ता में नया मोड़ आया है। ईरान ने वार्ता में अपनी शर्तों का नया प्रस्ताव पाकिस्तान को सौंपा है। इससे पहले भी दोनों तरफ से प्रस्तावों का आदान प्रदान पाकिस्तान के जरिए ही किया गया था। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा है कि उनका सबसे बड़ा मकसद जंग खत्म करना और लंबे समय तक शांति कायम करना है। गौरतलब है कि ईरान वार्ता कामयाब नहीं होने का ठीकरा अमेरिका पर फोड़ रहा है। ईरान का कहना है कि वह बातचीत...