नई दिल्ली। गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा के बाद भाजपा के एक और सांसद और बड़े नेता ने सक्रिय राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से सांसद हर्षवर्धन ने टिकट कटने के एक दिन बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की।harsh vardhan
गौरतलब है कि भाजपा ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें चांदनी चौक सीट से हर्षवर्धन की टिकट काट कर कारोबारी संगठन कैट से जुड़े प्रवीण खंडेलवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।
बहरहाल, हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- कृष्णानगर का ईएनटी क्लिनिक मेरा इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि वे नाक, कान और गले यानी ईएनटी के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। उनसे पहले पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सक्रिय राजनीति से अलग होने और क्रिकेट की अपनी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान देने की बात कही थी। harsh vardhan
हालांकि अभी तक पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। इसी तरह शनिवार को दिन में हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान किया और शाम में उनकी सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया।
यह भी पढ़ें
मंत्रिपरिषद की बैठक में विकसित भारत पर चर्चा
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


