मुंबई। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक बार फिर महाराष्ट्र पहुंचे। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर के चिमूर में चुनावी रैली की और कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों पर हमला किया। मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस उसकी सहयोगी पार्टियां इसे वापस लाना चाहती हैं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को देश को पीछे ले जाने वाला बताया।
उन्होंने कहा- कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी वाले देश को पीछे करने का और कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कांग्रेस और उसके साथियों ने आपको सिर्फ खूनी खेल दिए हैं। ये हमारी सरकार है जिसने नक्सलवाद पर लगाम लगाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हमने जम्मू कश्मीर से 370 को खत्म किया। कश्मीर को भारत और भारत के संविधान से पूरी तरह जोड़ा, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी कश्मीर में फिर से 370 लागू करने के लिए प्रस्ताव पास कर रहे हैं। ये लोग वो काम कर रहे हैं जो पाकिस्तान चाहता है।
प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा- हमारे चंद्रपुर के इस क्षेत्र ने भी दशकों तक नक्सलवाद की आग को झेला है। यहां नक्सलवाद के कुचक्र में कितने ही युवाओं का जीवन बर्बाद हो गया। हिंसा का खूनी खेल चलता रहा, औद्योगिक संभावनाओं ने यहां दम तोड़ दिया। कांग्रेस और उसके साथियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ खूनी खेल दिए हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस और अघाड़ी वाले देश को कमजोर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
मोदी ने कहा- जम्मू कश्मीर दशकों तक अलगाववाद, आतंकवाद में जलता रहा। महाराष्ट्र के कितने ही वीर जवान मातृभूमि की रक्षा करते करते जम्मू कश्मीर की धरती पर शहीद हो गए। जिस कानून की आड़ में, जिस धारा की आड़ में ये सब हुआ, वो धारा थी 370। ये कांग्रेस की देन थी। उन्होंने कहा- हमने 370 को खत्म किया। कश्मीर को भारत और भारत के संविधान से पूरी तरह जोड़ा, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी कश्मीर में फिर से 370 लागू करने के लिए प्रस्ताव पास कर रहे हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

