बौद्ध धर्म दक्षिणी-पूर्वी एशिया और दुनिया के प्रमुख धर्मों और दार्शनिक प्रणालियों में से एक है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों को बौद्ध कहा जाता है। बौद्ध धर्म के सभी रूप भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की कई घटनाओं का जश्न मनाते हैं, जिनमें उनका जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण शामिल हैं। यह दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती का प्रतीक है। इस दिन भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस वर्ष गौतम बुद्ध की 2586वीं जयंती है।
गौतम बुद्ध का दर्शन शास्त्र हमें सुखी और सफल जीवन की ओर ले जाता है। भगवान गौतम बुद्ध ने अपने प्रवचनों में बताया है कि जीवन को सुखी और सफल कैसे बना सकते हैं। परेशानियों से बचने के लिए हमें बुद्ध द्वारा बताई गई बातों को अपनाना चाहिए। आज बुद्ध जयंती के मौके पर हम आपके साथ गौतम बुद्ध के कुछ विचार बताने जा रहे हैं, ये विचार जीवन में कभी न कभी आपके काम जरूर आएंगे।
1. क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। क्रोध करने से बनते काम भी बिगड़ जातेे हैं। इसलिए मन को शांत रखें और हमेशा दिल में प्यार की भावना बनाए रखे।
2. जब आप किसी पर क्रोध कर उसे दंड दे रहे होते हैं तो ऐसा समझिये कि आप अपने आप को ही सजा दे रहे होते हैं।
3. हर व्यक्ति अपनी शारीरिक स्थिति यानी सेहत के लिए स्वयं जिम्मेदार होता है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना चाहिए।
4. किसी पर भी शक करना बुरी आदत होती है। शक की वजह से दोस्त, पति-पत्नी और प्रेमी अलग हो जाते हैं। इसलिए बिना सोचे-विचारे किसी पर भी शक न करें।
5. जो व्यक्ति क्रोध करता है वह स्वार्थी हो जाता है। उसे सिर्फ अपनी बात ही सच नजर आती है। वह लोगों से अपनी बात मनवाना चाहता है। इसलिए क्रोध न करें।
6. जिन लोगों के मन में ईर्ष्या की भावना होती है, वे कभी खुश नहीं होते इसलिए इस प्रकार की भावनाओं को मन में स्थान नहीं देना चाहिए।
7. बुराई से बुराई कभी खत्म नहीं होती। घृणा को केवल प्रेम दवारा ही समाप्त किया जा सकता है, ये एक अटूट सत्य है।
यह भी पढ़ें :- Red banana: गजब के 7 फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
यह भी पढ़ें :- जानिए मटके का पानी पीने से होने वाले फायदे
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


