राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मनोवैज्ञानिक रूप से खत्म हैं मोदी- राहुल

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा हमला किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘नरेंद्र मोदी साइकोलॉजिकली खत्म हो गए हैं। मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहे, वह अमेरिका के लिए काम कर रहे हैं और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया है’। राहुल ने आगे कहा, ‘जब मैं यह बात संसद में बोलने जा रहा था तो नरेंद्र मोदी जी भाग कर निकल गए’।

शुक्रवार को लखनऊ में कांशीराम जयंती पर आयोजित पर आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता कर दिया है। क्योंकि अब अमेरिका तय कर रहा है कि हम तेल कहां से लेंगे? एनर्जी सेक्टर के हालात अभी और खराब होंगे’। राहुल ने बसपा के संस्थापक कांशीराम की तारीफ करते हुए कहा, ‘कांशीरामजी समाज में बराबरी की बात करते थे। अगर जवाहर लाल नेहरू जी जिंदा होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते’।

भाजपा पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि आज भाजपा ने समाज को 15 और 85 में बांट दिया गया है। फायदा सिर्फ 15 फीसदी वालों को मिल रहा है। 50 फीसदी को अलग अलग कर दिया गया। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, ‘मोदी ने कहा है कि नौ लाख करोड़ का माल अमेरिका से खरीदेंगे। मैं पूछना चाहता हूं, हमारे बिजनेस क्या करेंगे। कपास, सोया, फल, बादाम, अखरोट अब अमेरिका के किसान यहां बेचेंगे। अमेरिका में बड़े-बड़े खेत हैं। सारा माल उनका आ जाएगा, सब खत्म कर देंगे’। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए राहुल ने कहा, ‘अब हमारे पास बड़ा मौका है। हिंदुस्तान की राजनीति बदलें। कांग्रेस को सिर्फ यूपी में 100 लोग ऐसे मिल जाएं जो कह दें कि मर जाएंगे, पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लक्ष्य को नहीं छोड़ेंगे। काम हो जाएगा हमारा’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 9 =