यह बात अलग है कि पदक तालिका में पांचवें सातवें स्थान पर अटक जाते हैं। चीन, जापान, कोरिया और कुछ अन्य देश भारत की पदक उम्मीदों पर पानी फेरते आए हैं। चलिए मान लिया कि भारत सौ पदक जीत सकता है लेकिन गोल्ड कितने हो सकते हैं इस बारे में कोई भी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। तो फिर शेखचिल्ली के सपने क्यों देख- दिखा रहे हैं?
‘इस बार 100 के पार’, चीन में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ी कितने तैयार हैं और पदक तालिका में हम किस स्थान पर रहेंगे, इस बारे में बताने के लिए शायद ही कोई तैयार होl हां, पदकों की संख्या हर कोई सौ के पार बता रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, पूर्व खिलाड़ी और प्रायोजक कह रहे हैं कि हम सौ के पार जाने वाले हैं। लेकिन किन खेलों में कौन कौन खिलाड़ी पदक जीत सकते हैं, ऐसा दावा शायद कोई करना नहीं चाहता।
रियो ओलंपिक से कुछ माह पहले की बात है। तब खेल मंत्री साहब ने मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया था कि भारत 10 से 12 पदक जीतेगा। लेकिन किन किन खेलों में, वे बता नहीं पाए। अंततः जब नतीजे सामने आए तो भारत को सिंधु और साक्षी के सिर्फ दो पदकों से संतोष करना पड़ा था। लेकिन एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ी खासे पदक जीतते आए हैं।
यह बात अलग है कि पदक तालिका में पांचवें सातवें स्थान पर अटक जाते हैं। चीन, जापान, कोरिया और कुछ अन्य देश भारत की पदक उम्मीदों पर पानी फेरते आए हैं। चलिए मान लिया कि भारत सौ पदक जीत सकता है लेकिन गोल्ड कितने हो सकते हैं इस बारे में कोई भी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। तो फिर शेखचिल्ली के सपने क्यों देख- दिखा रहे हैं?
पिछले प्रदर्शनों पर नजर डालें तो एथलेटिक,वेटलिफ्टिंग निशानेबाजी, कुश्ती, मुक्केबाजी, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन, तीरंदाजी आदि खेलों में पदक मिलेंगे। लेकिन क्या भारतीय दल सौ का आंकड़ा छू पाएगा? जहां तक एशियाड में भारत के प्रदर्शन की बात है तो शुरुआती आयोजन में 1951में हमने 51पदकों के साथ दूसरा स्थान अर्जित किया था तब चीन ने भाग नहीं लिया था।
1982 में एकबार फिर अपनी मेजबानी में 59 पदक जीते लेकिन पांचवें नंबर पर रहे। 2018 के पिछले खेलों में सबसे ज्यादा 70 पदक जीते लेकिन पदक तालिका में आठवें स्थान पर ठिठक गए। अब चूंकि हमारा लक्ष्य पदकों का शतक है इसलिए भारतीय खिलाड़ियों को अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। यह ना भूलें कि अब तक आयोजित 18 खेलों में भारत ने कुल 672 पदक जीते हैं। देखना यह होगा कि नंबर एक के दावेदार और मेजबान चीन के घर पर कितने पदक जीतने में सफल होते हैं। जापान और कोरिया भी पीछे नहीं रहने वाले।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


