delhi CM Face : कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस और अमेरिका दौरे से लौटने के बाद भाजपा मुख्यमंत्री का फैसला करेगी।
उससे पहले अलग अलग नजरिए से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्टी किसको चुन कर चौंकाएगी। चंद लोगों को छोड़ कर ज्यादातर लोग यह तय बता रहे हैं कि फैसला चौंकाने वाला होगा, जैसा राजस्थान, मध्य प्रदेश या ओडिशा में हुआ या चुनाव से पहले हरियाणा में हुआ था और उससे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक हो चुका है।
मुख्यमंत्री चुनने का पैमाना वही होगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाकी राज्यों के लिए तय किया है। (delhi CM Face)
इन अटकलों के बीच भाजपा की ओर से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी पूरे देश की राजनीति को ध्यान में रख कर मुख्यमंत्री तय करेगी। ऐसा मुख्यमंत्री बनेगा, जिससे देश भर में मैसेज जाए।
also read: हिट है यह लीग: लीजेंड 90 पर शिखर धवन
दिल्ली का मैसेज देश भर में (delhi CM Face)
वैसे भी दिल्ली का मैसेज देश भर में जाता है। राष्ट्रीय राजधानी होने की वजह से उसका भार ज्यादा है और उसे अनुपात से बहुत ज्यादा तवज्जो मिलती है। इसी का फायदा उठा कर आम आदमी पार्टी एक दशक में राष्ट्रीय पार्टी बन गई।
भाजपा भी दिल्ली की इस विशेष स्थिति का फायदा उठाएगी। अब सवाल है कि किस बात से देश भर में मैसेज बनेगा? (delhi CM Face)
अति पिछड़ा समाज के प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने अनेक राज्यों में पिछड़ा मुख्यमंत्री बनाया है, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया गया है और राष्ट्रपति आदिवासी समाज की हैं,
उप राष्ट्रपति जाट समाज के हैं, अनेक राज्यों में राजपूत और ब्राह्मण मुख्यमंत्री बनाए गए हैं परंतु पूरे देश में भाजपा या उसकी सहयोगी पार्टियों का एक भी दलित मुख्यमंत्री नहीं है और न कोई महिला मुख्यमंत्री है।
तभी कहा जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा महिला या दलित मुख्यमंत्री बना सकती है। ध्यान रहे दिल्ली में दलित राजनीति करने वाली दोनों पार्टियां, बसपा और आजाद समाज पार्टी बुरी तरह से फेल हुई हैं।
भाजपा की नजर बिहार और उत्तर प्रदेश की दलित आबादी पर है। जाति गणना से पता चला है कि बिहार में 20 फीसदी दलित आबादी है। (delhi CM Face)
रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री की होड़ में…
दिल्ली में पहली बार ऐसा हुआ कि भाजपा दलितें के लिए आरक्षित 12 में से चार सीटें जीतने में कामयाब हुई। उसने मंगोलपुरी की सीट जीती है, जो आज तक नहीं जीती थी। (delhi CM Face)
इसके अलावा उसने बवाना, मादीपुर और सीमापुरी सीट जीती है। उसके चार दलित विधायक हैं और चार महिला विधायक हैं। यह चर्चा जोर शोर से चल रही है कि भाजपा रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बना सकती है।
दिल्ली में भाजपा को पंजाबी और वैश्यों की पार्टी माना जाता है और इस बार इन दोनों समुदायों ने भाजपा को जम कर वोट भी किया है। सो, रेखा गुप्ता से महिला और वैश्य दोनों क्राइटेरिया पूरा होता है।
अगर महिला मुख्यमंत्री बनती है तो दो उप मुख्यमंत्रियों में एक दलित और एक पूर्वांचल का बनाया जा सकता है। मोहन सिंह बिष्ट को स्पीकर बनाए जाने की चर्चा है। (delhi CM Face)
जहां तक पंजाबी की बात है तो पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा केंद्र में मंत्री हैं। वैसे लोकप्रिय विमर्श में परवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पहली पसंद बताए जा रहे हैं। लेकिन उनसे कोई अखिल भारतीय नैरेटिव नहीं बनता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

