आमतौर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता खासतौर से सांसद या विधायक आदि पार्टी नहीं छोड़ते हैं लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के सांसदों के पार्टी छोड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह चुनाव की घोषणा के दिन तक जारी रहा। चुनाव की घोषणा के दिन मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी छोड़ दी। BJP MPs left party
यह भी पढ़ें: भारत का यह अंधा, आदिम चुनाव!
उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिख कर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की सूचना दी। वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। उनसे पहले हाल के दिनों में भाजपा के कई सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं तो कई सांसदों ने किसी न किसी कारण से सक्रिय राजनीति से अलग होने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: पुतिन जीते, समय मेहरबान!
अजय प्रताप सिंह से पहले हरियाणा की हिसार सीट से भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। कांग्रेस बृजेंद्र सिंह को हिसार सीट से टिकट देगी। उनसे पहले राजस्थान की चुरू सीट से भाजपा के सांसद राहुल कस्वां ने पार्टी छोड़ी और वे भी कांग्रेस में चले गए।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की चिंता में कविता की गिरफ्तारी
कांग्रेस ने उनको उसी सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह पश्चिम बंगाल की झाड़ग्राम सीट से भाजपा के सांसद कुवंर हेम्ब्रम ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस तरह पिछले दो हफ्ते में भाजपा के चार सांसदों ने पार्टी छोड़ी है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




