प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में छोड़ दिया और भारत लौटे। भारत लौट कर उन्होंने हवाईअड्डे पर ही सुरक्षा अधिकारियों से हालात का जायजा लिया और उसके बाद शाम में उनके आवास पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति यानी सीसीएस की बैठक हुई, जिसमें पांच बड़े फैसले किए गए।
बताया गया है कि कानपुर के शुभम शुक्ला की पहलगाम कांड में हत्या हुई है इसलिए प्रधानमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया। हालांकि प्रधानमंत्री बिहार के मधुबनी पहुंचे और पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ध्यान रहे भले मधुबनी का कई व्यक्ति पहलगाम नहीं मरा था लेकिन बिहार के रहने वाले मनीष रंजन की हत्या पहलगाम में हुई।
वे आईबी में काम करते थे और हैदराबाद में तैनात थे। क्या प्रधानमंत्री का बिहार दौरा इसलिए रद्द नहीं हुआ क्योंकि वहां की रैली एक तरह से चुनावी रैली थी, जिसके आयोजन में भाजपा और जनता दल यू दोनों ने बड़ा जोर लगाया था? ध्यान रहे बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहलगाम घटना के बाद यह प्रधानमंत्री की पहली सार्वजनिक रैली थी, जिसमें उन्होंने आतंकवादियों को नहीं बख्शने का संकल्प जताया।
Also Read: कानपुर का दौरा रद्द पर बिहार गए मोदी
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


