Parliament, कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा स्पीकर ने अपने चार नेताओं के लिए आगे की कतार में जगह मांगी है। करीब एक सौ सांसदों की वजह से कांग्रेस का मानना है कि उसे चार सीटें मिलेंगी। 37 सीट वाली समाजवादी पार्टी ने दो सीटें मांगी हैं। एक सीट पर पहली बार के सांसद अवधेश प्रसाद बैठेंगे, जिनकी एकमात्र योग्यता यह है कि वे फैजाबाद सीट से जीते हैं, जिसके अंदर अयोध्या का क्षेत्र आता है। इस तरह की प्रतीकात्मक राजनीति से कांग्रेस और दूसरी प्रादेशिक पार्टियां कुछ भी हासिल नहीं कर पाती हैं फिर भी किसी को रोका तो नहीं जा सकता है। बहरहाल, कांग्रेस ने जो चार सीटें मांगी हैं उसमें से दो सीटें केरल के दो नेताओं के लिए है। Parliament
Also Read: कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? अमित शाह से मिले विनोद तावड़े
बताया जा रहा है कि कांग्रेस को अगर चार सीटें मिलती हैं तो एक नेता विपक्ष के नाते राहुल गांधी की सीट होगी। दूसरी सीट निचले सदन के उप नेता गौरव गोगोई के लिए मांगी गई है। इसके अलावा दो सीटें पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के मुख्य सचेतक के सुरेश के लिए मांगी गई है। गौरतलब है कि अब केरल में विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है। लगातार दो बार से हार रही कांग्रेस के लिए इस बार करो या मरो के अंदाज में लड़ेगी। लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में लेफ्ट फ्रंट का सूपड़ा साफ करने और प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस बहुत भरोसे में है। माना जा रहा है कि केरल के दो नेताओं को लोकसभा में आगे बैठाने का दांव भी इसी वजह से चला जा रहा है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

