महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के तरीके में हो रहे बदलाव के मायने
ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच के तरीके में बदलाव हो रहा है। हाल में जारी एक समीक्षा के अनुसार अब जांच मुख्य रूप से किसी व्यक्ति की उम्र के आधार पर करने के बजाय, उसके व्यक्तिगत जोखिमपूर्ण कारकों के हिसाब से की जाएगी। इसका मतलब यह हो सकता है कि स्तन कैंसर के अधिक जोखिम वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें लक्षित करने के लिए पारिवारिक इतिहास, आनुवंशिक परीक्षण और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसी जानकारियों का इस्तेमाल किया जाए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय से जारी ‘ब्रेस्टस्क्रीन’ कार्यक्रम में बदलाव तुरंत नहीं किए जाएंगे। इन बदलावों...