केरल में सीपीएम बनाम सीपीआई
केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद लेफ्ट मोर्चा सत्ता से बाहर हुआ है और सत्ता से बाहर होते ही मोर्चे की पार्टियों में खींचतान शुरू हो गई है। वैसे सीपीएम और सीपीआई के बीच पहले से तनातनी रहती है और कई बातों पर सरकार में रहते भी मतभेद रहे थे। जैसे सीपीएम नेता पिनराई विजयन की सरकार ने केंद्र सरकार का फंड हासिल करने के लिए स्कूलों लागू होने वाली पीएमश्री योजना को लागू करना चाहा था लेकिन सीपीआई के विरोध के कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा था। विपक्ष में आने के बाद दोनों में वैचारिक...