जीएसटी संग्रह 1.93 लाख करोड़ पहुंचा
नई दिल्ली। वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी में छूट के बाद भी कलेक्शन में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने एक फरवरी को जनवरी के आंकड़े जारी किए, जिसके मुताबिक साल दर साल के आधार पर जनवरी 2026 में जीएसटी संग्रह 6.2 फीसदी बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। इससे पहले जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 1.82 लाख करोड़ रुपए का था। सितंबर में घटाई गईं टैक्स दरों के बाद कलेक्शन तीन महीने से लगातार बढ़ रहा है। जानकारों का मानना है कि घरेलू मांग में मजबूती और आयात में तेजी की वजह से कर संग्रह...