विपक्षी पार्टियां अलग अलग लड़ रही हैं
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को स्थगित कराने के लिए विपक्ष ने साझा कार्य योजना बनाई थी लेकिन तीन दिन के बाद ऐसा दिख रहा है कि सब अलग अलग लड़ रहे हैं। सबके प्रदर्शन अलग अलग हो रहे हैं। पहले दिन यानी दो अक्टूबर को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के छात्रों ने जंतर मंतर पर लेफ्ट और आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन का समर्थन किया लेकिन किसी ने उनका नाम नहीं लिया। इसलिए अगले दिन यानी तीन अक्टूबर को एनएसयूआई ने जगह बदल दी। लेफ्ट और आप...