ले-देकर वोट धांधली ही सहारा
सवाल है चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार जैसे भक्त अफसरों के बूते एसआईआर से कितने करोड़ भाजपा विरोधी मतदाताओं के नाम कटाएं जा सकते हैं? फिलहाल 13 करोड़ वोटरों के नाम पुरानी लिस्ट से बाहर हुए हैं। इनमें जिन तीन करोड़ बांग्लादेशियों का हल्ला है, उसमें तीन लाख की भी संख्या प्रामाणिक नहीं है। मतलब यह संख्या ही गोलमाल की बानगी है। पर इन बातों का मोदी-शाह पर असर नहीं होना है। वे वैसा ही करेंगे जैसे ट्रंप अपनी धुन में करते गए। बूथवार वोट प्रबंधन (खासकर हिंदीभाषी प्रदेशों में), सीटों के परिसीमन और महिला आरक्षण के बिल आदि से मोदी-शाह...